बड़ी खबर: अंकिता हत्याकांड मे विधायक रेनू बिष्ट के खिलाफ कोर्ट में अपील दायर
देहरादून। उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड को लेकर जनता में भारी आक्रोश है, जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनता का कहना है कि उत्तराखंड सरकार अपने नेताओं को बचा रही है, अब तक सफेदपोश नेता का नाम सामने नहीं आया, जिसके लिए एक्स्ट्रा सर्विस देने के लिए अंकिता के ऊपर दबाव बनाया जा रहा था।
बता दे कि अंकिता भंडारी केस ने अब स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट के लिए भी मुश्किलें खड़ी कर दी है।
जानकारी के अनुसार विधायक के कहने पर ही वंतरा रिसोर्ट मे अँधेरे मे ही बुलडोज़र चला दिया गया था, जिसमे लोगों का कहना है कि ऐसा करके स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने साक्ष्यों को छुपाने का काम किया है, जिसमे अब कोटद्वार के अधिवक्ता प्रवेश रावत ने विधायक रेनू बिष्ट के खिलाफ कोर्ट में अपील दायर कर दी है और रेनू बिष्ट पर भी कार्यवाही की मांग की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित