उत्तराखंड में बड़ी भर्ती: इस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर समेत 64 पदों पर निकली वैकेंसी, इस तारीख तक करें आवेदन
देहरादून/टिहरी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर मिला है। विश्वविद्यालय ने प्रोफेसर समेत विभिन्न 64 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 10 अप्रैल 2026 तक जारी रहेगी।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के 41 पद, एसोसिएट प्रोफेसर के 11 पद, प्रोफेसर के 11 पद और असिस्टेंट लाइब्रेरियन का 1 पद शामिल है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने फॉर्म की हार्ड कॉपी 24 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रार, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, बादशाहीथौल, टिहरी गढ़वाल-249199 पते पर स्पीड पोस्ट, कूरियर या स्वयं जमा करनी होगी।
शैक्षिक योग्यता– अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमफिल या पीएचडी की डिग्री होना अनिवार्य है। चयन प्रक्रिया में स्क्रीनिंग, शॉर्टलिस्टिंग, पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल रहेगा।
वहीं, चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार हर महीने 57,700 रुपये से लेकर 2,18,200 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!