ब्रेकिंग: सीएम धामी के निर्देश पर 21 नकल माफियाओं पर गैंगस्टर एक्ट, मुकदमा दर्ज
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति और नकल माफियों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ को नकल माफियों पर नकेल कसने और संगठित होकर अपराधियों द्वारा जो अवैध संपत्ति अर्जित की जा रही थी, उस पर एक्शन लेने के लिए आदेशित किया गया था।
इन निर्देशों के क्रम में एसटीएफ उत्तराखंड की रिपोर्ट पर आज थाना रायपुर पर 21 अभियुक्तों पर गैंगस्टर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने से अभियुक्तगणों की अवैध चल-अचल संपत्ति को जब्त करने की विधिवत कार्यवाही शीघ्र शुरू हो पाएगी।
एसएसपी एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा पेपर लीक के सरगना और साथी पर किया 25-25 हजार का इनाम घोष
1- सैय्यद सादिक मूसा निवासी अंबेडकरनगर उत्तर प्रदेश
2- योगेश्वर राव निवासी लखनऊ उत्तर प्रदेश
बताते चलें कि, इन दिनों उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण के कारण चर्चाओं में छाया हुआ है। इस धांधली की जांच एसटीएफ कर रही है। जिसके क्रम में अब तक एसटीएफ 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!