ब्रेकिंग: तीन स्पा सेंटरों मे पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, अनियमितताएं मिलने पर लगाया जुर्माना
देहरादून। जनपद देहरादून में संचालित स्पा सेंटर व मसाज पार्लर के विरुद्ध आ रही शिकायतों के संबंध में सघन चेकिंग व प्रभावी कार्रवाई किए जाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। एसपी क्राइम व एसपी सिटी के निर्देशन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी महोदय के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 15 सितम्बर 22 को AHTU टीम देहरादून द्वारा राजपुर रोड व सहस्त्रधारा रोड में आकस्मिक चेकिंग की गई तो चेकिंग के दौरान स्पा संचालक द्वारा 3 स्पा संचालकों द्वारा अनियमितताएं बरता जाना पाया गया , संचालक द्वारा किसी भी ग्राहकों की आईडी व पूर्ण विवरण अंकित नहीं किया गया व ना ही स्टाफ का पुलिस सत्यापन कराया गया है व अन्य कई कमियां चेकिंग के दौरान पाई गईl
संचालक के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत ₹10000-10000 का जुर्माना किया गया व संचालक द्वारा बरती गई अनियमितताओं के संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना प्रेषित कर निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जा रही हैl

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!