राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली टीम से मिले मुख्यमंत्री धामी, दी शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से संबद्ध विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित 35वीं राष्ट्रीय खेलकूद टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाली सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ, चमोली की छात्र टीम ने भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी

मुख्यमंत्री ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं छात्रों में अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक-शारीरिक मजबूती को बढ़ावा देती हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी खेल नीति तैयार की है, ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा खेलों की ओर आकर्षित हों और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के लिए भी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 14 छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, टीटी कोच विजय कुमार अग्रवाल और वरिष्ठ वेटरन खिलाड़ी देवेंद्र कांडपाल भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों में केशव चौहान, प्रियांशु नेगी, अनमोल, शार्दुल नेगी, सिद्धार्थ नेगी, समीर, शौर्य भट्ट, आयुष राणा और छात्राओं में अदिति नेगी, जोया पंवार, खुशी नेगी, विभूति चौहान, दिया व अंशिका नेगी शामिल हैं।