देहरादून : यहां नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या के 4 आरोपी गिरफ्तार,…..जानिए पूरा मामला
देहरादून। नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेशी के बाद सभी 4 आरोपियों को जेल भेज दिया गया हैं।
गौरतलब है कि 11 अप्रैल को थाना क्लेमेनटाउन में हेमंत निवासी लेन नंबर 1 क्लेमेनटाउन ने सूचना दी थी कि उनके भाई सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू को लगभग 20-25 दिन पहले आराध्य फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र चंद्रबनी में भर्ती कराया गया था। जिसे नशा मुक्ति केंद्र के संचालक प्रशांत जुयाल, अजय शर्मा, मनीष कुमार एवं मोहन थापा ने बेरहमी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। 11 अप्रैल की सुबह लगभग सात बजे नशा मुक्ति केंद्र कर्मी सिद्धार्थ के शव को कपड़े में लपेटकर घर के बाहर छोड़कर भाग गए।
इस मामले में थाना क्लेमेनटाउन में हत्या, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
जांच में पाया गया कि नशा केंद्र संचालक प्रशांत जुयाल व अजय शर्मा ने 10 अप्रैल की रात में सिद्धार्थ के साथ काफी मारपीट की थी, जिस कारण अगले दिन सुबह तक सिद्धार्थ की मृत्यु हो चुकी थी। फिर प्रशांत के कहने पर अजय, मनीष कुमार व मोहन थापा के द्वारा प्रशांत की गाड़ी स्विफ्ट कार से सिद्धार्थ के शव को उसके घर के बाहर क्लेमेनटाउन में छोड़ा गया था।
विवेचना में आरोपों की पुष्टि होने पर प्रशांत जुयाल निवासी शिवकुटी क्लेमेनटाउन, अजय शर्मा निवासी डोईवाला, मनीष कुमार निवासी चंदर रोड डालनवाला और मोहन थापा निवासी न्यू बस्ती क्लेमेनटाउन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान