देहरादून (बड़ी खबर):- निर्माण कार्यों में पाई गई वित्तीय अनियमितता,…तो इस अधिकारी को किया सस्पेंड
देहरादून। धामी सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए सूर्यधार बैराज योजना निर्माण के कार्य अवधि के दौरान कार्यरत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
सूर्यधार बैराज योजना निर्माण कार्य के अवधि के दौरान कार्यरत श्री डी0के0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता, सिचाई खण्ड देहरादून द्वारा सूर्यधार बैराज योजना निर्माण कार्यों में पाई गई वित्तीय अनियमितता के दृष्टिगत शासन के पत्र संख्या – 1 / 52673 / 2022 E-20523 IRRI 1 ESTB/8/11/2022 के द्वारा श्री जीवन चन्द्र जोशी, निदेशक, प्रशिक्षण सेंटर फॉर ट्रैनिंग एण्ड रिसर्च इन फाईनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन की अध्यक्षता में त्रि-सदस्य समिति का गठन किया गया।
जिसके क्रम में जाँच समिति द्वारा अपने पत्रांक- 77 / सूर्यधार बैराज / जांच / 2022-23 दिनांक 20 सितम्बर, 2022 के द्वारा जांच आख्या उपलब्ध कराई गई है। चूंकि उक्त जाँच आख्या के आधार पर श्री डी0के0सिंह, तत्कालीन अधिशासी अभियन्ता, सिचाई खण्ड देहरादून के विरूद्ध अनुशासनिक कार्यवाही प्रस्तावित (Contemplated) है एवं जिन्हें जांचोपरान्त बृहद् दण्ड दिया जा सकता है। अतः प्रश्नगत जाँच आख्या में इंगित अनियमिततओं के दृष्टिगत श्री • डी0के0 सिंह, अधिशासी अभियन्ता को एतद्द्वारा तात्कालिक प्रभाव से निलम्बित किया जाता है। 2 निलम्बन की अवधि में श्री डी0के0सिंह, अधिशासी अभियनता को वित्तीय नियम संग्रह खण्ड-2, भार 2 से 4 के मूल नियम – 53 के प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्धवेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी तथा उन्हें जीवन निर्वाह के साथ कोई महंगाई भत्ता देय नहीं होगा, जिन्हें निलम्बन से पूर्व प्राप्त वेतन के साथ महंगाई भत्ता अथवा महंगाई भत्ते का उपातिक समायोजन प्राप्त नहीं था निलम्बन के दिनांक को प्राप्त वेतन के आधार पर अन्य प्रतिकर भत्ते भी निलम्बन की अवधि में इस शर्त पर देय होंगे, जब इसका समाधान हो जाय कि उनके द्वारा उस मद में व्यय वास्तव में किया जा रहा है, जिसके लिए उक्त प्रतिकर भत्ते अनुमन्य है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित