देहरादून-(बड़ी खबर): सड़क हादसे में मुआवजे को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला,…अब इतना मिलेगी मुआवजा राहत राशि
देहरादून। धामी सरकार अब सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को दोगुना मुआवजा देगी। मंत्रिमंडल की बैठक में इस फैसले पर मुहर लग गई है। यही नहीं सरकार ने सड़क सुरक्षा कोष में जमा होने वाली राशि को 25 से बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया है। कैबिनेट बैठक में उत्तराखंड सड़क परिवहन दुर्घटना राहत निधि (तृतीय संशोधन) नियमावली 2022 पर भी मुहर लग गई।
राज्य में सड़क हादसे में मौत पर होने पर मृतकों के परिजों को सरकार अभी तक एक लाख का मुआवजा दे थी, लेकिन इस फैसले के बाद अब सरकार दो लाख रुपये का मुआवजा देगी।
सड़क हादसों में घायल होने वाले लोगों को लेकर सरकार ने सहायता राशि में कोई बदलाव नहीं किया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने वाले लोगों को 40-40 हजार रुपये की राशि दी जाती है। वहीं, कम घायलों को 20-20 हजार रुपये की राशि देने का प्रावधान है।
राज्य में हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसे होते हैं, जिसमें लोगों की जान चली जाती है। आंकड़ों के मुताबिक, सड़क हादसों के मामले में उत्तराखंड, देश के टॉप-10 राज्यों में शुमार है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित