देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, अंकिता के परिजनों को दी जाएगी आर्थिक सहायता
◆ अंकिता के परिजनों को 25 लाख आर्थिक सहायता
◆ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिये निर्देश
◆ अपराधियों को दिलाई जाएगी कठोरतम सजा
◆ त्वरित न्याय के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई
देहरादून। पौड़ी जिले के गंगा भोगपुर स्थित वनन्तरा रिसार्ट की रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के परिवार के लिए 25 लाख रुपये के आर्थिक मुआवजे की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिवंगत अंकिता भण्डारी के परिजनों को 25 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दिये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंकिता के परिवार के साथ है और उनकी हर प्रकार से सहायता करेगी। मामले की एसआईटी जांच की जा रही है। पूर्ण निष्पक्ष तरीके से जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी। मामले से संबंधित हर तथ्य को जुटाते हुए पुख्ता तरीके से रिपोर्ट तैयार कर अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा। अपराधियों को ऐसी सजा दिलाई जाएगी जो आगे के लिए भी नजीर बने। पीड़ित परिवार को त्वरित न्याय मिल सके, इसके लिये फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए माननीय न्यायालय से अनुरोध किया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!