देहरादून: छात्रा के सवाल पर CM धामी का बड़ा ऐलान, कार्यक्रम के दौरान ही की “टैब” देने की घोषणा
देहरादून, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान शिक्षा और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों ने सवाल पूछे और अपने सुझाव मुख्यमंत्री के सामने रखे।
संवाद के दौरान हरिद्वार की कक्षा 11वीं की छात्रा लवप्रीत कौर ने ऑनलाइन पढ़ाई से जुड़ी समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखी। छात्रा ने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा का चलन बढ़ रहा है, लेकिन कई परिवारों की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे अपने बच्चों के लिए फोन या लैपटॉप खरीद सकें। उन्होंने पूछा कि ऐसे विद्यार्थियों के लिए सरकार की ओर से क्या व्यवस्था की जाएगी।
छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में DBT के माध्यम से धनराशि दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ इस प्रकार का सीधा संवाद उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, तकनीक और उत्तराखंड के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मुख्यमंत्री से संवाद किया और अपने विचार साझा किए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन
हल्द्वानी: रात में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, सुबह झाड़ियों में मिले दो युवकों के शव
आज का राशिफल (18 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संचालक मंडल सदस्य किशन सिंह बिष्ट के निधन से शोक की लहर