ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU), हल्द्वानी के मार्केटिंग क्लब द्वारा ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा छात्रों ने अपने इनोवेटिव बिजनेस आइडिया और उद्यमशीलता (एंटरप्रेन्योरशिप) विजन को जजों के सामने पूरे आत्मविश्वास और जुनून के साथ प्रस्तुत किया।

छात्रों ने साबित किया कि उद्यमिता सिर्फ एक विचार नहीं, बल्कि उसे हकीकत में बदलने का साहस है।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह को विजेता घोषित किया गया। ‘V2’ (वैशाली तिवारी व विनीत फुलारा) प्रथम उपविजेता, जबकि ‘गेम चेंजर्स’ (हरमनदीप सिंह व अपूर्व कमल) द्वितीय उपविजेता रहे।

इसके अतिरिक्त ‘अरोमा तत्व’ (आशीष बंसल व सोमिल तिवारी) को शार्क्स चॉइस और ‘टीम बिज़नोवा’ (प्राची जोशी व मुस्कान) ने गेम चेंजर्स का खिताब जीता। अंत में, आयोजकों ने सभी निर्णायकों और प्रतिभागियों का उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने व्यावसायिक विचारों को प्रस्तुत करने और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी रचनात्मक सोच को प्रदर्शित करने का मंच मिला। समापन पर आयोजकों ने सभी निर्णायकों और प्रतिभागियों के योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।