देहरादून: राज्य के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज रविवार को उत्तराखंड के कुमाऊं तथा गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है, वहीं, कुछ देर पहले मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, चंपावत नैनीताल और उधम सिंह नगर जिले में अगले 3 घंटों में भारी बारिश हो सकती है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कुछ जनपदों में कहीं-कहीं तेज गरज चमक के साथ तीव्र बौछार की संभावना है जिसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

पिछले 48 घंटे से उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रखा है। हांलांकि अगले 3-4 दिनों तक फिलहाल बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 12 अक्टूबर तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad