देहरादून: देर रात बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़, दरोगा और बदमाश घायल, दो बदमाश गिरफ्तार
देहरादून में दिन दहाड़े हुई परिवार वालों को बंधक बनाकर लूटकांड मामले में पुलिस और लूटेरों के बीच बीती रात मुठभेड़ हो गई, मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से एक सब इंस्पेक्टर घायल हो गया. जवाबी फायरिंग में फुरकान नाम का लुटेरा भी घायल हो गया. दोनों घायलों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं, एक अन्य बदमाश गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अनुराग चौक के पास पर्ल हाइट अपार्टमेंट में एक्सपोर्टर विकास त्यागी के घर पर तीन बदमाशों ने लूट की थी। बदमाश वहां से करीब आठ लाख रुपये नकद और 20 तोले सोने के जेवरात लूटकर ले गए थे।
पुलिस ने विकास त्यागी की तहरीर पर पुलिस ने उनके पूर्व पार्टनर राजीव अग्रवाल व तीन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। राजीव अग्रवाल से उनका लेनदेन का विवाद चला आ रहा है। बदमाशों ने भी विकास त्यागी से कहा था कि उन्हें अंबाला वालों ने भेजा है और दो करोड़ रुपये का इंतजाम करने को कहा था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल