देहरादून में फिर छात्रों के वाहन का खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर, एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर घायल
देहरादून में छात्रों का एक और वाहन हादसे का शिकार हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई है। सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने से उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को उपचार के लिए मिलिट्री अस्पताल गढ़ी कैंट में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस के अनुसार, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी का छात्र सत्यप्रकाश उम्र 19 वर्ष निवासी बोधगया बिहार शनिवार रात को अपने दोस्त अमरदीप पांडे निवासी सीआइडी कालोनी माहनगर लखनऊ छात्र बीकाम आनर्स यूआइटी के कमरे पर गया था। देर रात वह अपने उत्तरांचल यूनिवर्सिटी स्थित होस्टल में आ रहा था। यूनिवर्सिटी के गेट पर बाइक सड़क किनारे ट्रक से टकरा गई। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। चालक सत्य प्रकाश की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। वहीं अमरदीप पांडे को इलाज के लिए मिलिट्री अस्पताल गढ़ी कैंट में उपचाराधीन है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841

गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत