Uttarakhand : यहां नहाने के दौरान नदी में डूब गए दो युवक, शव बरामद
देहरादून। जिले के विकासनगर में दो युवकों के नदी में डूबने का मामला सामने आया है। यहां यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं।
घटना के मुताबिक, शनिवार को सेलाकुई कंपनी में काम करने वाले दो युवक विकासनगर क्षेत्र के कटापत्थर क्षेत्र में घूमने आए थे. दोनों युवक यमुना नदी में नहाने उतरे. इस दौरान नदी की गहराई को समझ नहीं पाए और डूब गए. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर मौके पर पहुंचे विकासनगर पुलिस ने एसडीआरएफ को मौके पर बुलाया गया. सूचना पर एसडीआरएफ के अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम ने यमुना नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. घंटों की मशक्कत के बाद जवानों ने दोनों शवों को नदी की गहराई से बरामद किया।
एसडीआरएफ के अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के मुताबिक मृतक युवकों की पहचान 22 वर्षीय संदीप राणा पुत्र दीवान सिंह जिला अल्मोड़ा और 23 वर्षीय ऋतिक उपाध्याय जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है. मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है. शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है. पंचायत नामा की कार्रवाई चल रही है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल