राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर पहुंची देहरादून, हुआ भव्य स्वागत।

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच पहुंची हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया. इसके बाद एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शासन ने इन तीन अधिकारियों को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी..

इस अवसर पर उपस्थित कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री सौरभ बहुगुणा, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू , पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार, कमिश्नर गढ़वाल श्री सुशील कुमार, जिलाधिकारी देहरादून तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया |

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: शासन ने इन तीन अधिकारियों को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9 दिसंबर को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी और मसूरी में 97वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के समापन समारोह को संबोधित करेंगी. इसके अलावा वह दून विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. बता दें कि राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह पहला उत्तराखंड दौरा है. राष्ट्रपति बनने से पहले वह अपने चुनाव के सिलसिले में उत्तराखंड आ चुकी हैं।