Uttarakhand: यहां चेकिंग के दौरान बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी फायरिंग में बदमाश को लगी गोली
देहरादून। आज दिनांक 10/2/2024 को रानीपोखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा भोगपुर थानों रोड पर सायंकाल को वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान देहरादून की तरफ से बिना नंबर की हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसको रोक करके चेक करने का प्रयास किया, तो वाहन चालक द्वारा पुलिस के सामने वाहन ना रोककर तेजी से भोगपुर थानों वाली रोड पर वाहन को लेकर भाग गया। संदिग्ध वाहन/व्यक्ति की तलाश हेतु रानीपोखरी पुलिस द्वारा तत्काल कंट्रोल रूम को वाहन व वाहन चालक को चेकिंग करने की सूचना दी गई।
सूचना पर तत्काल रानीपोखरी पुलिस व एसओजी देहात पुलिस उक्त वाहन व व्यक्ति की तलाश में भोगपुर रोड पर पीछा किया तो भोगपुर थानों रोड पर वाहन चालक द्वारा पुलिस को अपना पीछा करता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, व जंगल में सड़क किनारे पेड़ की आड़ से पुलिस पर फायरिंग करता रहा पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की की गई, जिसमें एक गोली व्यक्ति के पैर में लगी, व्यक्ति के घायल होने पर तत्काल जॉली ग्रांट अस्पताल ले जाया गया है, एसएसपी देहरादून तत्काल मौके के लिए रवाना हुए है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल