Uttarakhand: धामी कैबिनेट की बैठक इस दिन, इन मुद्दों पर हो सकते है फैसले
देहरादून से बड़ी खबर आ रही है यहां मंत्रिमण्डल की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में दिनांक 14 फरवरी, 2024 को 1:00 बजे अपराहन राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल),देहरादून में होगी। जिसके लिए तैयारियां तेज हो गई हैं
कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्री मौजूद रहेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य ,परिवहन ,कृषि ,आबकारी नीति ,पर्यटन शहरी विकास जैसे विभागों के कई प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।
इस बैठक को यूसीसी के क्रियान्वयन को लेकर बेहद ही अहम माना जा रहा है। प्रदेश में जल्द ही बजट सत्र का आयोजन किया जा सकता है। लोकसभा चुनावों को लेकर मार्च में आचार संहिता लागू की जा सकती है।
माना जा रहा है कि सरकार फरवरी अंतिम तक बजट सत्र बुला सकती है। जिसके बाद बताया जा रहा है कि कैबिनेट की बैठक में बजट को लेकर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा बजट सत्र की तारीख का ऐलान भी जल्द ही हो सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल