Uttarakhand: धामी कैबिनेट की बैठक कल, होंगे बड़े फैसले
देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है कल 21 फरवरी को कैबिनेट बैठक होगी। कल बुधवार अपराह्न 4:00 बजे मंत्रिमण्डल की बैठक राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ देहरादून में होगी। विधानसभा में बजट पेश करने पर चर्चा कि जाएगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में शाम चार बजे कैबिनेट बैठक होगी विधानसभा सत्र से पहले 21 फरवरी को मंत्रिमंडल की बैठक होगी। जिसमें विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट पेश करने पर चर्चा की जाएगी। साथ ही बजट सत्र के दौरान सदन पटल पर रखे जाने वाले वार्षिक प्रत्यावेदन रिपोर्ट पेश करने पर फैसला हो सकता है। साथ ही बजट सत्र के दौरान सदन पटल पर रखे जाने वाले वार्षिक प्रत्यावेदन रिपोर्ट पेश करने पर फैसला हो सकता है।
इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, शहरी विकास से महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। सूत्र

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान