Uttarakhand : धामी कैबिनेट की अहम बैठक कल, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर मिली है। लोकसभा चुनाव की आदर्श आचार सहिता लगने से पहले उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक बार फिर हो रही है जिस पर महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। धामी मंत्रिमंडल की बैठक दिनांक 11 मार्च यानि सोमवार को 11:30 बजे पूर्वाहन राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली ’सभागार’ (पंचम तल),देहरादून में होगी।
सोमवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को मंजूरी मिल सकती है। बता दें कि सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति को जल्द लागू किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को आगामी कैबिनेट में नीति का प्रस्ताव रखने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि सोमवार को होने वाली बैठक में इस नीति को मंजूरी मिल सकती है।
कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति के अलावा शिक्षा, पर्यटन और कृषि के साथ कई अन्य विभागों की प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए धामी कैबिनेट की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। मार्च माह की ये दूसरी कैबिनेट बैठक होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान