बड़ी खबर; चिकित्सा अधिकारी बनने का मौका, उत्तराखंड में 276 पदों पर भर्ती शुरू
देहरादून। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत चिकित्सा अधिकारियों के बैकलॉग के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर साक्षात्कार परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
चयन बोर्ड के अनुसार, 1 मई को अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार परीक्षा और अभिलेख सत्यापन के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे, जबकि 7 मई से साक्षात्कार परीक्षाएं प्रारंभ हो जाएंगी। इससे पहले 28 अप्रैल को अभ्यर्थियों के लिए साक्षात्कार से जुड़े दिशा-निर्देश वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।
चयन बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के अंतर्गत साधारण ग्रेड चिकित्सा अधिकारियों के 276 बैकलॉग पदों के अधियाचन भेजे थे। इनमें अनुसूचित जाति वर्ग के 183 पद, अनुसूचित जनजाति के 6 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 59 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के दिव्यांगजनों के लिए 4 पद और अनारक्षित श्रेणी के दिव्यांगजनों के लिए 24 पद शामिल हैं।
इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मंगाए गए थे। चारधाम यात्रा और शासन के निर्देशों के मद्देनजर भर्ती प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा कर चयन परिणाम जारी किए जाएंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत