Uttarakhand: देर रात शासन ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के किए तबादले, देखें सूची….

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर है कि शासन ने शनिवार देर रात चार आईएएस और सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

शनिवार देर रात्रि अपर सचिव कर्मेंद सिंह की ओर से जारी स्थान्तारण आदेश में अपर मुख्य सचिव आईएएस आनन्द बर्द्धन को वर्तमान दायित्व के साथ अपर मुख्य सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता और रमेश कुमार सुधांशु को वर्तमान के साथ प्रमुख सचिव- मुख्यमंत्री, राजस्व का दायित्व सौंपा गया है।

शैलेश बगौली से सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता बदलकर सचिव, गृह एवं कारागार को जोड़ा गया है। कुर्वे सचिन शरदचन्द्रा से सचिव-राजस्व हटा लिया गया है। सचिव-पर्यटन, राजस्व, नागरिक उड्डयन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी-पर्यटन विकास परिषद यथावत है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर

बाध्य प्रतीक्षा में चल रहे हैं सचिवालय सेवा के महावीर सिंह चौहान को अपर सचिव आपदा प्रबंधन बनाया गया है।

इसी तरह पीसीएस अभिषेक त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी चमोली से हटाकर मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल बनाया गया। जय भारत सिंह को अपर जिलाधिकारी प्रशासन देहरादून और विवेक प्रकाश को अपर जिलाधिकारी चमोली की जिम्मेदारी मिली है। पंकज कुमार उपाध्याय को अपर जिलाधिकारी प्रशासन/नजूल उधम सिंह नगर और रविन्द्र कुमार जुवांठा को डिप्टी कलेक्टर हरिद्वार से बदलकर डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर बनाया गया है। चन्द्र सिंह इमलाल को अपर आयुक्त गना काशीपुर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad