धामी सरकार की सख्ती जारी: भगवानपुर में तीन अवैध मदरसे सील, प्रदेश में अब तक 180 मदरसों पर कार्रवाई
रुड़की/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेशभर में अवैध मदरसों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को भगवानपुर थाना क्षेत्र के तीन अवैध मदरसों को प्रशासन ने सील कर दिया।
एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने हल्लू माजरा, मक्खनपुर और मोहितपुर गांवों में कार्रवाई कर इन मदरसों को सील किया। जांच में पाया गया कि ये मदरसे न तो आवश्यक मानकों पर खरे उतर रहे थे और न ही इनका पंजीकरण कराया गया था। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
सरकार के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अवैध मदरसों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। भगवानपुर क्षेत्र में इससे पहले भी कई मदरसों को सील किया जा चुका है। शनिवार की कार्रवाई के साथ अब तक राज्यभर में कुल 180 अवैध मदरसों को सील किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में कोई भी संस्था कानून के दायरे से बाहर संचालित नहीं होने दी जाएगी और इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!