टला बड़ा हादसा: यहां यात्रियों से भरी चलती बस में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
देहरादून। देहरादून के विकास नगर में आज एक यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक आग लग गई। इस दुर्घटना में यह बस जलकर पूरी तरह से खाक हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देहरादून के विकास नगर में कटा पत्थर में दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग पर गुजरात के यात्रियों से भरी एक बस में अचानक आग लग गई। माना जा रहा है कि शार्ट सर्किट की वजह से इस बस में आग लगी होगी। इस घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया और वह आनन-फानन बस से तुरंत ही नीचे उतर गए।
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर डाकपत्थर पुलिस और फायर सर्विस मौके पर पहुंची जिनके द्वारा बस में लगी आग पर काबू पाए जाने का प्रयास किया गया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद बस में आग इतनी भीषण थी कि वह जलकार ख़ाक हो गयी।
बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित है और यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए अतिरिक्त बस की व्यवस्था की गई है इसके साथ ही सड़क पर यातायात भी सुचारू कर दिया गया है। बस में कुल 28 सवारी थी जिसमें 21 यात्री गुजरात के थे दो टूर गाइड एक बस चालक और चार कुकिंग स्टाफ सवार था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!