बड़ी खबर: UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार, STF ने की 32वीं गिरफ्तारी
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने UKSSSC पेपर लीक मामले में एक ओर कनिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया है, पेपर लीक मामले में एसटीएफ की ओर से यह 32वीं गिरफ्तारी है।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि, हरिद्वार जिले के लक्सर निवासी राजबीर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त राजबीर द्वारा हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कुछ परीक्षार्थियों को साथ ले जाकर धामपुर में नकल सेंटर में प्रश्न पत्र लीक कराया गया था। गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया। अभियुक्त राजबीर वर्तमान में कनिष्ठ सहायक राजकीय पॉलीटेक्निक हिंदोलखाल टिहरी गढ़वाल में तैनात है। आपको बता दें गुरुवार को ही सितारगंज निवासी पुलिस कांस्टेबल विनोद जोशी को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!