बड़ी खबर : आज धामी कैबिनेट में इन फैसलों पर लग सकती है मुहर…..
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज सुबह 11 बजे से कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। वहीं इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, उद्योग विभाग, खनन नियमावली में संशोधन, उच्च शिक्षा, सामान्य प्रशासन के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।
वहीं इसके साथ ही मसूरी में संपन्न हुए चिंतन शिविर के विषय पर भी मंत्रिमंडल के बीच चर्चा हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में करीब 14 से ज्यादा प्रस्ताव आएंगे, जिन पर कैबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है।
वहीं मुख्य रूप से उत्तराखंड के आर्थिक स्रोत बढ़ाए जाने को लेकर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा किया जा सकता है। इसके साथ ही परिवहन विभाग ने परिवर्तन पर्यवेक्षकों को चालान काटने के अधिकार को लेकर भी प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल इस प्रस्ताव पर भी मुहर लगा सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत