अंकिता के हत्यारों की रिमांड पूरी, तीन दिन SIT ने इन बिंदुओं पर की जांच,…हाथ लगे अहम सुराग
ऋषिकेश। SIT ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में पुलकित आर्या सहित तीनों आरोपितों को तीन दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड लिया था। तीनों को यहां से रिमांड अवधि समाप्त होने पर वापस पौड़ी जेल भेज दिया गया है। SIT ने रिमांड अवधि में क्राइम सीन रिक्रिएट किया और बयानों की सत्यता को जाना।
डीआइजी पी रेणुका देवी ने कहा कि तीन दिन तक पुलकित और उसके साथियों को SIT ने रिमांड पर रखकर गहन पूछताछ की। इन तीन दिन में काफी मजबूत साक्ष्य जुटाए गए। तीनों को ही घटनास्थल पर ले जाया गया है। इस वारदात को कैसे अंजाम दिया गया और इसके बाद क्या-क्या प्लानिंग की, जैसे तमाम बिंदुओं पर जांच की गई।
सीसीटीवी फुटेज में मिले काफी साक्ष्य
डीआइजी पी रेणुका देवी ने कहा कि वनन्तरा रिसॉर्ट में घटना की रात अंकिता के साथ मारपीट पर डीआइजी ने कहा कि घटना से पहले और उसके बाद घटनास्थल पर भी अंकिता के साथ जो कुछ भी हुआ, उसके भी हमें साक्ष्य मिले हैं।
इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में काफी साक्ष्य मिले हैं।
मौके पर बुलडोजर की मौजूदगी और अंकिता के कमरे में साक्ष्य मिटाने संबंधी आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि एसआइटी का गठन 24 सितंबर को हुआ था, यह उससे पहले की घटना है। इस पर भी जांच चल रही है, काफी साक्ष्य हमें मिले हैं।
हत्या का मकसद क्या है इस पर भी काफी काम किया जा चुका है।
अंकिता के दोस्त पुष्प से भी एसआइटी ने पूछताछ कर आवश्यक जानकारियां हासिल कर ली हैं।
अंकिता हत्याकांड में किसी राजनीतिक व्यक्ति या वीआइपी की संलिप्तता को लेकर उन्होंने कहा कि घटना से पहले रिसॉर्ट में वीआइपी के आने की जानकारी अभी तक जांच में सामने नहीं आई है, लेकिन जांच जारी है।
रिसॉर्ट के रेजीडेंसियल व स्वीट में अगर कोई ठहरा है तो उसकी भी हम जानकारी जुटा रहे हैं।
विवेचना तेजी से आगे बढ़ रही है और जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!