एसएसपी ने दरोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर, कार्रवाई के भी आदेश….
देहरादून। राजधानी देहरादून में आकस्मिक चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर अनुपस्थित पाए जाने पर एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने 9 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
दरसअल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूर्व में सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा रात्रि के समय अनावश्यक रूप से घूमने वाले संधिक्त व्यक्तियों/वाहनों की नियमित चेकिंग कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई पुलिसकर्मी और अधिकारी बाज नहीं आए।
इसी कड़ी में एसएसपी दलीप कुंवर पुलिसकर्मी किस प्रकार से ड्यूटी निभा रहे हैं, इसका निरीक्षण करने निकले. उन्होंने देहरादून के विभिन्न स्थानों पर तैनात रात्रि ड्यूटी का आकस्मिक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिले. जिस पर उनका पारा चढ़ गया और तत्काल प्रभाव से गैरहाजिर पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया. साथ ही संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए।
इन पुलिसकर्मियों को किया गया लाइन हाजिर–
1- उपनिरीक्षक ना0पु0 महावीर सिंह, थाना डालनवाला
2- हेड कांस्टेबल ना0पु0 अनोज राणा, कोतवाली नगर
3- हेड कांस्टेबल ना0पु0 जगदीश प्रसाद, थाना वसंत विहार
4- हेड कांस्टेबल प्रो0 राकेश सेमवाल थाना पटेलनगर
5- हेड कांस्टेबल ना0पु0 शोभा गौड़, थाना कैंट
6- कांस्टेबल योगेश भट्ट, थाना बसंत बिहार
7- कांस्टेबल सुरेंद्र खंतवाल थाना डालनवाला
8- कॉन्स्टेबल आजाद सिंह थाना पटेल नगर
9- कांस्टेबल योगेश सैनी, थाना कैंट

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!