उत्तराखंड: यहां घूस मामले में शिक्षा विभाग का प्रशासनिक अधिकारी सस्पेंड
देहरादून। शिक्षकों से घूस वसूली के आरोपी पौड़ी के एक प्रशासनिक अधिकारी चंद्र प्रकाश को सस्पेंड कर दिया गया। अपर निदेशक- बेसिक एसपी खाली ने इसके आदेश किए।
प्रकाश वर्तमान में पौड़ी के कल्जीखाल ब्लाक में उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात है। उसे एडी-बेसिक के पौड़ी कार्यालय से अटैच किया गया है।
कुछ समय पहले कुछ शिक्षक और कार्मिकों ने चंद्रप्रकाश की शिकायत की थी। आरोप था कि वह शिक्षकों के सीसीएल, जीपीएफ के एडवांस और मेडिकल बिलों पर कार्यवाही के लिए सुविधा शुल्क के लिए दबाव बना रहा है।
कुछ शिक्षकों से पैसे वसूले भी गए हैं। इन शिकायतों पर शिक्षा विभाग ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। जांच में एक मेडिकल प्रतिपूर्ति के मामले में 40 हजार रुपये की घूस लेने की पुष्टि भी हुई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!