उत्तराखंड: विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने लिया एक्सन, विधानसभा सचिव का कक्ष किया सील, जांच तक छुट्टी पर भेजा
देहरादून। शनिवार को बड़ा निर्णय लेते हुए विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने विधानसभा सचिव का कक्ष सील कर दिया है। उत्तराखंड की जनता एवं नियुक्तियों की जांच की मांग कर रहे बेरोजगारों को अब विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण से काफी उम्मीदें है। आज विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल के कक्ष को सील करने के बाद, सिंघल को जांच तक छुट्टी पर भेजा गया है, लेकिन उन्हें जांच समिति को सहयोग करने के लिए वह उपस्थित रहना होगा।

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती प्रकरण पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि उत्तराखण्ड विधानसभा प्रदेश का सर्वोच्च सदन है, इसकी गरिमा को बनाए व बचाए रखना मेरा दायित्व ही नहीं मेरा कर्तव्य भी है। एक बात मैं स्पष्ट रूप से प्रदेशवासियों को और खासतौर पर उत्तराखण्ड के युवा वर्ग को कहना चाहूंगी, वह आश्वस्त रहें, मैं किसी को भी निराश नहीं करूंगी, सबके साथ न्याय होगा। मेरे लिए सदन की गरिमा से ऊपर कुछ भी नहीं है इसको बनाए रखने के लिए कितने ही कठोर व कड़वे निर्णय लेने हों, मैं पीछे नहीं हदूंगी। विधान सभा परिसर लोकतन्त्र का मंदिर है। अध्यक्ष होने के नाते किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं अनुशासनहीनता मुझे स्वीकार्य नहीं है। विधान सभा व प्रदेश के हित में मुझे जितने भी रिफॉर्म्स विधान सभा में करने पड़े, मै उसके लिए तैयार हूँ।
मेरे सार्वजनिक जीवन की शुरूआत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर हुई। मुझे याद है उन्होंने कहा था “ना खाऊंगा ना खाने दूंगा” इसी ध्येय को मैंने भी अपने जीवन में उतारा है। मीडिया व अन्य विभिन्न स्रोतों से विधान सभा सचिवालय में कार्मिकों व अधिकारियों की विधि एवं सेवा नियमों के विरूद्ध नियुक्तियों एवं पदोन्नति के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के आधार पर जनहित में मैंने आज दो बड़े निर्णय लिए हैं। तीन सदस्य विशेषज्ञों की जांच समिति गठित की गई है, जिसमें उत्तराखंड सरकार में पूर्व सचिव रहे दिलीप कुमार कोटिया अध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह रावत व अवनींद्र सिंह नयाल को सदस्य बनाया गया है। ये सभी उत्तराखंड सरकार के पूर्व कार्मिक सचिव हैं एवं प्रदेश के मामले के विशेषज्ञ हैं। इसके साथ-साथ यह भी निर्देश दिया है कि ये विशेषज्ञ समिति अधिकतम एक माह के भीतर अपना प्रतिवेदन, जांच रिपोर्ट सझाव उपलब्ध करायेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित
आज का राशिफल (28 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!