Uttarakhand: यहां भाजपा विधायक और नगर आयुक्त की तू तू मै मै का वीडियो वायरल, कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार का ऐलान

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां देहरादून नगर निगम के नगर आयुक्त गौरव कुमार और सल्ट विधायक महेश के बीच जमकर तू-तू मैं-मै हुई. इतना ही नहीं गाली गलौज भी हुई. जिससे माहौल गरमा गया. आरोप है कि विधायक जीना किसी परिचित का टेंडर से जुड़े मामले को लेकर अपने समर्थकों के साथ देहरादून नगर निगम पहुंचे थे. जहां उन्होंने हंगामा कर दिया. वहीं, देहरादून नगर आयुक्त गौरव कुमार का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता और गाली गलौज की गई. इस मामले पर विधायक महेश जीना ने मामले में सफाई दी है. उधर, घटना के बाद नगर निगम के सफाई मजदूर संघ और नगर निकाय कर्मचारी महासंघ ने सभी काम ठप कर दिया है.

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू...

हाल ही में नगर निगम की ओर से सहस्रधारा रोड स्थित लीगेसी वेस्ट को खत्म करने के लिए टेंडर डाले गए थे। टेक्निकल बिड में पांच कंपनियां ही पहुंच पाई थीं। इसमें तीन कंपनियों को मानक पूरा न करने पर बाहर दिया था। बताया जा रहा है, इसमें से एक कंपनी सल्ट से भाजपा विधायक महेश जीना के परिचित की थी। टेंडर निरस्त होने से बौखलाए विधायक समर्थकों के साथ दोपहर बाद नगर निगम पहुंचे। पहले उन्होंने सहायक नगर आयुक्त के कक्ष में जाकर कर्मचारियों को टेंडर की फाइल दिखाने को कहा।

इस दौरान सहायक नगर आयुक्त मौके पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद हेड क्लर्क को जिसका टेंडर खुला है, उसकी फाइल दिखाने को कहा। हेड क्लर्क ने जब फाइल दिखाने से मना किया तो आरोप है कि विधायक ने हेड क्लर्क के साथ गाली गलौज और बदतमीजी शुरू कर दी।
मामला नगर आयुक्त तक पहुंचा जहां आरोप है कि विधायक जीना ने नगर निगम के ऑफिस में पहुंच कर नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ अभद्र व्यवहार की. आयुक्त गौरव कुमार का आरोप है कि उनके साथ गाली गलौज भी की गई. हालांकि, हंगामे के दौरान नगर आयुक्त बार-बार विधायक जीना को शांत करने की कोशिश करते नजर आए, लेकिन विधायक नहीं माने और लगातार हंगामा करते रहे. किसी तरह मामला शांत हुआ और उसके बाद नगर आयुक्त समेत निगम के सभी अधिकारी कार्यालय से बाहर निकल गए.

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा

नगर आयुक्त और कर्मचारियों के साथ विधायक की ओर से की गई बदसलूकी और गालीगलौज से निगम के कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया है। निगम कर्मचारी संघ ने विधायक के इस व्यवहार पर आक्रोश जताते हुए आज से सफाई व्यवस्था के साथ ही सभी कार्य ठप करने का ऐलान कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad