उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरी कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून। जिले के कालसी इलाके के कोठी इच्छाड़ी में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।इस हादसे में हिमाचल के वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक देहरादून जिले के कालसी कोठी इच्छाड़ी में लगभग 150 मीटर गहरी खाई में कार गिर गयी जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर SDRF की टीम ने तेजी से रेस्क्यू आपरेशन कर राहत बचाव आरभ किया ओर घटनास्थल पर रोप के माध्यम से गहरी खाई में उतर कर वाहन (वाहन संख्या HP 08A 3768) तक पहुंच बनायीं और तीन शवों को वाहन से बाहर निकालकर स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकाल कर सड़क तक पहुंचाया। तीनों शवों को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
मृतकों में दिलशाद पुत्र इब्राहिम निवासी नेखा, हिमांचल प्रदेश, पमिश पुत्र रामानंद निवासी डकोली हिमांचल प्रदेश,
तीसरे व्यक्ति की अभी पहचान नही हो पाई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़