उत्तराखंड : ऋषभ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे CM धामी, परिवार से मुलाकात के बाद की ये घोषणा

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सड़क हादसे का शिकार हुए ऋषभ पंत से मिलने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैक्स अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार से बातचीत के बाद डॉक्टरों से ऋषभ के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही इलाज में मदद का पूरा भरोसा दिया।

जानकारी के मुताबिक रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। दो दिन पहले कार दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात की। इसके बाद उनके परिवार और फिर अस्पताल के डॉक्टरों से भी उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। मुलाकात के बाद सीएम धामी ने कहा कि ऋषभ पंत के इलाज के लिए राज्य सरकार पूरी मदद मुहैया कराएगी।

बता दें कि उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के मैक्स अस्पताल में ऋषभ पंत की मां और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। दो दिन पहले यानी 30 दिसंबर को देहरादून-दिल्ली हाईवे पर सुबह 5.30 बजे क्रिकेटर ऋषभ पंत हादसे का शिकार हो गए थे।उनकी कार में सड़क किनारे रेलिंग से टकराने के बाद आग लग गई थी। बताया गया था कि वह अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए रुड़की जा रहे थे।

सीएम धामी ने कहा कि उनके एक्सीडेंट के दौरान कई लोगों ने उनकी मदद की थी। ऋषभ का इलाज मैक्स अस्पताल में ही जारी रहेगा। सीएम ने इस बात की भी घोषणा की कि पंत की मदद करके उनकी जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर दोनों को 26 जनवरी को राजधानी देहरादून में सम्मानित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad