उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, इन मुद्दों पर लगी मुहर…..
देहरादून। धामी कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में ये बैठक हुई। बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री सचिव बंशीधर तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी साझा की।
इन 6 प्रस्तावो पर लगी मुहर
- उच्च न्यायालय अधिष्ठान कार्यालय में दो अधिवक्ताओं के पदों के साथ वरिष्ठ प्रमुख, निजी सचिव और आशुलिपिक पद सृजित किए गए।
- उधम सिंह नगर जिले में 9.918 हेक्टेयर भूमि जिला विकास प्राधिकरण को आवंटित की गई।
- देहरादून शहर में यातायात सुधार के लिए “देहरादून सिटी ट्रांसपोर्ट लिमिटेड” कंपनी का गठन होगा, जो बसों का रखरखाव और संचालन करेगी।
- पशुपालन विभाग के तहत कुकुट आहार सब्सिडी योजना को मंजूरी दी गई। यह योजना राज्य के 9 पर्वतीय जिलों में लागू होगी। इसके लिए ₹2 करोड़ 25 लाख 85 हजार की सब्सिडी दी जाएगी।
- उत्तराखंड सेवा का अधिकार का नवम वार्षिक प्रतिवेदन 2023-24 विधानसभा पटल पर प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।
- बैठक में अन्य विभागीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत