उत्तराखंड : यहां पहले पत्नी को हथौड़े से पीटा, फिर जहर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है. रायपुर थाना क्षेत्र के सोडा सरोली इलाके में एक सनकी पति ने पहले अपनी पत्नी के पेट और सिर पर हथौड़े से कई वार किए और फिर पकड़े जाने के डर से पत्नी को जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक आरोपी कृष्णा शाह और पिंकी देवी की दस पहले शादी हुई थी. दोनों का एक बेटा और दो बेटी हैं. दोनों के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ करता था. आरोपी पति कृष्णा शाह मिस्त्री का काम करता है. शाम को जब वो काम से घर लौटा तो उसका एक बार फिर से पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. जिसके बाद वो गुस्से में आपा खो बैठा और उसने पिंकी पर हथौड़े से कई वार कर दिये. जिससे वो बुरी तरह घायल हो गई और बेहोश हो गई.
बुरी तरह घायल पिंकी को देखकर पति को लगा कि वो अब नहीं बचेगी, लेकिन सुबह जब उसे होश आया तो उसने कहा कि वो मार पिटाई की पुलिस से शिकायत करेगी. जिसके बाद कृष्णा डर गया और पुलिस के पकड़े जाने के डर से उसने मौका पाकर अपनी पत्नी को जहर का इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतार दिया. यही नहीं उसने बच्चों को भी डराया और धमकाया कि अगर कोई पूछे तो वो यही बताएं कि उनकी मां सीढ़ियों से गिर गई थी.
एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि आरोपी अपनी पत्नी को मारने के बाद जल्दी उसका अंतिम संस्कार करना चाहता था, लेकिन मृतका के मायकेवालों को इस बात की भनक थी कि वो उनकी बेटी के साथ ऐसा कर सकता है. मृतका पहले भी घरवालों को ये बता चुकी थी कि आरोपी पति उसकी हत्या कर सकता है. बेटी की मौत की खबर मिलने के बाद मायकेवाले पुलिस को साथ घर पहुंचे और आरोपी पति को गिरफ्तार करवा दिया.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!