उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, तीन की मौत
देहरादून। मसूरी के हाथीपांव रोड के पास सोमवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। उक्त वाहन में तीन लोग सवार थे। देहरादून के जिला नियंत्रण ने इस घटना के बारे में SDRF को सूचित किया। सूचना पाते ही SDRF की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और लोगों का रेस्क्यू किया।
सोमवार को जिला नियंत्रण कक्ष, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि मसूरी में हाथीपांव रोड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना मिलते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से SI लक्ष्मी रावत के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।
घटनास्थल पर एक कार (HR42F2676) लगभग 500 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त हुई थी जिसमे 03 लोग सवार थे जिनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर रोप की सहायता से खाई में उतरकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनाई व वाहन में से 02 शवों को निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि तीसरे व्यक्ति का शव स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही निकाल दिया गया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल