उत्तराखंड: यहां दर्दनाक हादसा, खाई मे गिरी कार, दो की मौत, तीन घायल
देहरादून। मसूरी रोड पर सोमवार तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। मसूरी घूमने जा रहे युवाओ की कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को असपताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, पांच लोग कार में सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे। इस दौरान वे सीधे मसूरी रोड से ना जाते हुए कार ओल्ड राजपुर रोड की तरफ ले गए। वहां ऊपर जाते ही सड़क खत्म हुई तो उन्होंने गाड़ी वापस घुमा दी। इसी बीच उनकी कार खाई में जा गिरी।
मृतकों की पहचान आयुष शर्मा(30) पुत्र दिनेश दत्त शर्मा, 34/3 ब्लॉक 4 तेग बहादुर रोड और अवनी कुकरेती(29) पुत्री आशीष कुकरेती, 82/1 रजनी कुंज सोलागढ़ रोड के रूप में हुई है। वहीं, सागर नरूला(29) पुत्र गुलशन कुमार निवासी बी- 82 फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट(33 ) पुत्र केओ बिष्ट, 30/2 कालिदास रोड देहरादून, ईशा(28) पुत्री राकेश निवासी 91/B चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल