उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर महिला सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि एसएसपी दून ने एक महिला सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना सहसपुर में महिला सम्बन्धित पंजीकृत अभियोग की विवेचना में महिला उप निरीक्षक अक्षु रानी द्वारा लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारीगणों के आदेशों की अवहेलना किये जाने के आरोप में उक्त महिला उप निरीक्षक ना0पु0 को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।
बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पूर्व में महिला सम्बन्धी अपराधों की विवेचनाओं को निर्धारित समयावधि में गुण दोष के आधार पर निस्तारित किये जाने के आदेश दिये गये हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई