उत्तराखंड: राज्य को इस साल 30 हजार करोड़ देगा नाबार्ड, सीएम धामी ने जारी की फोकस रिपोर्ट
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की फोकस रिपोर्ट जारी की। उन्होंने बैंकों को इन योजनाओं में बेहतर काम करने, सभी की मॉनिटरिंग के भी निर्देश दिए।
मंगलवार को सुभाष रोड स्थित होटल में नाबार्ड के स्टेट क्रेडिट सेमिनार 2023-24 की शुरुआत सीएम धामी ने की। उन्होंने कहा कि नए वित्तीय वर्ष में नाबार्ड, राज्य को 30301 करोड़ रुपये का ऋण दे सकेगा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.22 प्रतिशत अधिक है। यह हमारे किसानों, बागवानी तथा छोटे-छोटे उद्योगों में लगे लोगों की आजीविका बढ़ाने में कारगर साबित होगी।
सीएम धामी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जो भी प्रस्ताव रखे जाते हैं, उन पर गंभीरता से फैसला लिया जाता है। भारत इस वर्ष जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। यह देश के लिए ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ को बढ़ावा देने का अच्छा अवसर है। जी-20 की दो महत्वपूर्ण बैठकें उत्तराखंड में भी प्रस्तावित हैं। भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष भी घोषित किया है। इससे हमारे मोटे अनाजों को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। कैंद्र सरकार की ओर से मंडुवा को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की स्वीकृति देने पर भी उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी, सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, नाबार्ड के प्रभारी अधिकारी डॉ. सुमन कुमार, क्षेत्रीय निदेशक आरबीआई लता विश्वनाथ आदि अधिकारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (29 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: गौला रोड रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ROB? शासन ने फिजिबिलिटी स्टडी के लिए 6.92 लाख रुपये किए स्वीकृत
ऋषिकेश में CM पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय लोगों एवं युवाओं ने किया भव्य स्वागत
गैरसैंण विधानसभा सत्र: हंगामे के बीच 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, डेढ़ दिन में अनिश्चितकाल के लिए स्थगित सदन
उत्तराखंड: करवा चौथ पर महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित