उत्तराखंड: ममता हुई शर्मसार, यहां अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात का शव
देहरादून। राजधानी देहरादून से इंसानियत को शर्मसार करने वाला घटना सामने आई है. कोतवाली डालनवाला क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय कोरोनेशन जिला अस्पताल के ANC वॉर्ड के शौचालय के सिस्टर्न से एक नवजात शिशु का शव मिला है. अस्पताल कर्मचारी द्वारा पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने के बाद नवजात के शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है. वहीं पुलिस का कहना है कि शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।
कोतवाली डालनवाला में बीते देर शाम राजकीय कोरोनेशन जिला अस्पताल के शौचालय के सिस्टर्न से एक नवजात शिशु का शव मिलने की सूचना मिली. सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची. वहां पर ANC वॉर्ड के शौचालक में बदबू आने पर सफाई कर्मचारी द्वारा शौचालक का सिस्टर्न चेक किया गया तो उसमें से एक नवजात शिशु का शव मिला. मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई की गयी।
कोतवाली डालनवाला प्रभारी एनके भट्ट ने बताया कि शव अज्ञात शिशु का है, जिसको शिनाख्त के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और शिनाख्त के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. उसके बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जायेगी. साथ ही पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जांच जारी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!