उत्तराखंड: देहरादून और रुद्रपुर में खुलेंगे सैनिक स्कूल, मुख्य सचिव की बैठक में हुआ फैसला
देहरादून। प्रदेश में देहरादून और रुद्रपुर में सैनिक स्कूल खुलेंगे। मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु अध्यक्षता में हुई बैठक में इन प्रस्तावों पर फैसला ले लिया गया है। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के मुताबिक देहरादून में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय और रुद्रपुर में एएन झा इंटर कालेज को सैनिक स्कूल के रूप में चलाने का प्रस्ताव है। जिसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है।
शिक्षा सचिव के मुताबिक केंद्र सरकार की ओर से देश भर में 100 सैनिक स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए राज्यों से मानकों को पूरा करने वाले स्कूूलों के प्रस्ताव मांगे गए थे। उत्तराखंड में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून और एएन झा इंटर कालेज रुद्रपुर सैनिक स्कूल के लिए तकरीबन सभी मानकों को पूरा कर रहे हैं। दोनों का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। प्रस्ताव भेजे जाने के बाद केंद्र की टीम संबंधित स्कूलों का निरीक्षण करेगी। प्रदेश में अभी मात्र एक सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में है। जिसका पूरा संचालन रक्षा मंत्रालय करता है।
प्रदेश में सैनिक स्कूल खोलने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अनुदान दिया जाएगा। इससे जरूरी संसाधन जुटाए जा सकेंगे। हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चयनित किए गए दोनों स्कूल सैनिक स्कूल के सभी मानकों को पूरा कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!