उत्तराखंड: शासन ने लिया राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला,…..ये आदेश हुआ जारी
देहरादून। उत्तराखंड के कर्मियों के लिए बड़ी खबर है। शासन ने कर्मियों के ट्रांसफर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। जिसको लेकर आदेश जारी किया गया है। राज्य कर्मियों की मांग के बाद स्थानांतरण नीति में धारा 20 (क) और (ख) से जुड़ा आदेश जारी किया गया है. जिसका लाभ आने वाले समय में कर्मियों को मिलेगा।
प्रदेश में लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 के तहत दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मचारी को विशेष रियायत दी गई है. इसके तहत दुर्गम क्षेत्रों में तैनात कर्मचारियों की सेवाओं को अलग-अलग वर्गीकृत किया गया है. शासन की तरफ से आज इन्हीं सेवा शर्तों को स्पष्ट करते हुए एक आदेश जारी किया गया. दरअसल, विभिन्न कर्मचारियों संगठनों की तरफ से उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 की धारा 20 क और ख को स्पष्ट करने की मांग की जा रही थी, जिसके मद्देनजर अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल की तरफ से इस पर आदेश जारी किया गया है।
अपर सचिव की तरफ से जारी आदेश के अनुसार राज्य में किसी कर्मचारी के 7000 फीट से अधिक पर स्थित दुर्गम स्थान पर तैनाती होने की स्थिति में उसकी सेवाओं को दुर्गम में दोगुने के बराबर माना जाएगा. यानी यदि किसी कर्मचारी ने 7000 फीट से ज्यादा की ऊंचाई पर स्थित दुर्गम स्थान में एक साल तक काम किया है तो उसकी दुर्गम में 2 साल की सेवाएं मानी जायेगी. इसी तरह यदि कोई कर्मचारी 7000 फीट से कम की ऊंचाई वाले दुर्गम स्थान में तैनात है तो उसकी 1 साल की सेवा को एक साल 3 महीने के बराबर माना जाएगा. यानी उक्त कर्मचारी यदि ऐसे स्थान पर 8 साल तक सेवाएं देता है तो उसकी सेवाएं दुर्गम में 10 साल मानी जाएगी.इस नए आदेश के जारी होने के बाद लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम 2017 की धारा 20 क और ख को स्पष्ट कर दिया गया है।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात