उत्तराखंड : यहां फार्महाउस के कमरे से संदिग्ध परिस्थितियों में मिले महिला और पुरुष के शव, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून। राजधानी देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लोअर कंडोली गांव में स्थित एक फार्म हाउस में पुलिस को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला एवं पुरुष के शव बरामद हुए हैं. दोनों शव फार्म हाउस के कमरे के बेड पर पाए गए। पुलिस आत्महत्या करने का लगा रही अनुमान, लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगी मौत की वजह।।
जानकारी के अनुसार कौशल्या पहले से शादीशुदा थी और घटना से एक दिन पहले ही कंडोली गांव में स्थित फार्म हाउस के केयरटेकर अतर सिंह के पास आई थी. सोमवार सुबह दोनों की लाश फार्म हाउस के बेड पर मिली. मौके से जहरीला पदार्थ बरामद हुआ है.

पुलिस के मुताबिक मृतक पुरुष का नाम अतर सिंह और महिला का कौशल्या है. स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि कंडोली गांव निवासी मृतक अतर सिंह फार्म हाउस में केयरटेकर का काम करता था और जबकि मृतक महिला हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रहने वाली थी. पुलिस फार्म हाउस किसी नदीम नाम के शख्स का बता रही है. हालांकि मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य एविडेंस पुलिस एकत्रित कर मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!