हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल,…मचा हड़कंप
हरिद्वार। उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रविवार को दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच अचानक भगदड़ मच गई, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर के पैदल मार्ग पर अचानक बिजली का एक तार टूटकर गिर गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। बिजली के तार को गिरता देख श्रद्धालु घबरा गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान भारी भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई।
गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों की संख्या 6 है और कई अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सावन का पहला रविवार होने की वजह से मंदिर परिसर में सुबह से ही हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। अचानक हुए इस हादसे से पूरा परिसर दहशत में आ गया।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं से खाली कराया जा चुका है और राहत व बचाव कार्य जारी है। स्थानीय प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश