(बड़ी खबर)हरिद्वार: कांवड़ियों ने पुलिस पर किया पथराव, दरोगा गंभीर रूप से घायल; चार उपद्रवी हिरासत में
हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान बहादराबाद टोल प्लाजा क्षेत्र में बड़ा हंगामा हो गया। हाईवे पर बैठे कांवड़ियों को हटाने पहुंची पुलिस टीम पर अचानक पथराव शुरू हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस पथराव में दरोगा करम सिंह चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कांवड़ यात्री सड़क पर बैठकर जाम लगाए हुए थे। पुलिस ने जब उन्हें समझाकर हटाने की कोशिश की, तो कहासुनी के बीच अचानक उपद्रवियों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव में एक सरकारी वाहन और टोल पर खड़ी एक निजी बस को भी नुकसान पहुंचा।
स्थिति बिगड़ते देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस और पैरामिलिट्री बल बुलाए गए। भीड़ को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठियां चलाई गईं। पुलिस ने चार उपद्रवियों को मौके से हिरासत में लिया है।
इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ ने बताया कि चार लोगों को पथराव में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया है और मामले की जांच की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल ने जानकारी दी कि आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही टोल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।
इधर सिंहद्वार और शंकराचार्य चौक पर भी हाईवे से गुजरने की जिद पर अड़े कांवड़ियों और पुलिस के बीच बहस और धक्का-मुक्की की घटनाएं सामने आई हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस व प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ निगरानी बनाए हुए है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत