बड़ी खबर (हरिद्वार): यहां ट्रेन की चपेट में आने से युवक–युवती की दर्दनाक मौत
हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना ज्वालापुर क्षेत्र के सेक्टर-2 बेरियर के पास हुई, जहां युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम पहुंची और जांच शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार, दोपहर के समय दोनों युवक-युवती रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूद गए। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों के शव कई हिस्सों में बंट गए। शवों की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी, जिन्हें पुलिस ने एकत्र कर जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
मौके से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे अब तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वे पति-पत्नी थे या प्रेमी युगल। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आसपास के इलाकों से जानकारी जुटाई जा रही है।
घटना की सूचना पर एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ ज्वालापुर अविनाश वर्मा, कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह और जीआरपी हरिद्वार के एसओ अनुज सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस का कहना है कि शवों की पहचान और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना