बड़ी खबर (हरिद्वार): चंडी मंदिर के महंत पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप, पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार स्थित चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को छेड़खानी के मामले में पंजाब पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। लुधियाना निवासी एक महिला की शिकायत पर कोर्ट द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस टीम लुधियाना से हरिद्वार पहुंची और श्यामपुर थाना में औपचारिकता पूरी करने के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से महंत के आवास पर दबिश दी। इसके बाद महंत को गिरफ्तार कर पंजाब पुलिस अपने साथ ले गई।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की महंत रोहित गिरी से एक वर्ष पहले हरिद्वार में हवन के दौरान मुलाकात हुई थी। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिस कारण वह आध्यात्मिक सलाह लेने आई थी। आरोप है कि इसके बाद महंत ने महिला से व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए संपर्क बढ़ाया और मार्च में लुधियाना आकर उसे सुनसान जगह पर बुलाकर छेड़खानी की।
इस मामले में लुधियाना में केस दर्ज होने के बाद कोर्ट ने महंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। गिरफ्तारी के दौरान महंत के आवास पर काफी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान उनकी पहली पत्नी ने भी पहुंचकर हंगामा किया और आरोप लगाया कि महंत ने बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है।
फिलहाल महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस लुधियाना ले गई है, जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित