बड़ी खबर (हरिद्वार): पुलिस विभाग में फेरबदल, इन पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव, देखिए…!
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए पांच निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में कप्तान कार्यालय की ओर से एक प्रेस नोट जारी किया गया है, जिसमें नई नियुक्तियों की जानकारी दी गई है।
प्रेस नोट के अनुसार, निरीक्षक आरके सकलानी को प्रभारी डीसीआरबी, हाईकोर्ट सेल, एसआईएस, सम्मन सेल से स्थानांतरित कर कोतवाली गंगनहर का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, निरीक्षक अमरजीत सिंह को कोतवाली गंगनहर से हटाकर कोतवाली ज्वालापुर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा, निरीक्षक प्रदीप बिष्ट को कोतवाली ज्वालापुर से स्थानांतरित कर डीसीआरबी, एसआईएस, सम्मन सेल, सीएम हेल्पलाइन, समाधान पोर्टल, सिटीजन पोर्टल, बीट सत्यापन सेल, एसपीएस और कोविड सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
निरीक्षक मणीभूषण श्रीवास्तव को सीएम हेल्पलाइन, समाधान पोर्टल, सिटीजन पोर्टल, बीट सत्यापन सेल, एसपीएस, कोविड सेल से स्थानांतरित कर कोतवाली रुड़की का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
इसके अलावा निरीक्षक मनीष उपाध्याय को उनके वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त अब हाईकोर्ट सेल के प्रभारी का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है। पुलिस विभाग द्वारा किया गया यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित