Uttarakhand: सीएम धामी का बनभूलपुरा को लेकर बड़ा ऐलान, अब यहां बनेगा थाना
वनभूलपुरा में अतिक्रमण स्थल पर बनेगा पुलिस थाना: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने हरिद्वार जनपद के लिए 1168 करोड़ रूपये की लागत के 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी में हुए उपद्रव को लेकर कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। उपद्रवियों को लगातार चिन्हित कर गिरफ्तार किया जा रहा है। पुलिस और कानून अपने तरीके से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिस जगह पर अराजक तत्वों ने उत्पात किया है। उसे खाली कर लिया गया है। उस अतिक्रमण स्थान पर थाना का निर्माण होगा। एक बेहतर थाना स्थापित करने के साथ ही अराजक तत्वों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि उपद्रवियों और दंगाइयों के लिए हमारी सरकार का यह स्पष्ट संदेश है कि देवभूमि की शांति से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, ऐसे उपद्रियों के लिए उत्तराखंड में कोई स्थान नहीं है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश