उत्तराखंड : यहां चिकित्सक ने की महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। जिले के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चिकित्सक द्वारा महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला मौहल्ला घोसियांन का बताया जा रहा है ।
कोतवाली ज्वालापुर पहुंची एक महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने पति के साथ चौधरी डेंटल क्लीनिक में इलाज कराने गई थी।आरोप था कि डॉ. दुष्यंत चौधरी ने इलाज के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।
उन्होंने बताया कि वो चौधरी डेंटल क्लीनिक पर पहुंचे थे पत्नी के दांत में दर्द था डॉक्टर ने कहा कि दांत निकालना पड़ेगा और पत्नी को अंदर ले गया जबकि पति को बाहर इंतज़ार करने के लिए कहा। दांत निकालने के दौरान डॉक्टर ने पत्नी के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दी।जबकि महिला का पति बाहर पत्नी का इंतजार कर रहा था। बाहर आकर पत्नी ने डॉक्टर की हरकतों के बारे में पति को बताया।विरोध करने पर उसके पति के साथ अभद्रता की गई। इसके बाद पति-पत्नी दोनों थाने पहुंच गए पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि डॉ दुष्यंत चौधरी के खिलाफ महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।उन्होंने बताया कि महिला के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाही की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज